क्या है SYL नहर विवाद? Sidhu Moose Wala और Masoom Sharma ने बनाया गाना
हाल ही में कुछ दिनों पहले सिद्धू मूसवाला का एक नया गाना SYL यानि सतलुज यमुना लिंक पर गाना रिलीज किया है जिसमे SYL के पानी पर पंजाब का हक जताने की बात कही गई है और साथ ही ये भी कहा गया है कि वे यहां से पानी की एक बूंद भी नही ले जाने देंगे।

SYL गाने पर आखिर क्यों इतने विवाद पैदा हो रहे हैं
सिद्धू मुसेवाला के निधन के पश्चात कुछ दिनों बाद उनके द्वारा लिखे गीत SYL ( सतलुज यमुना लिंक) गाने को रिलीज किया गया जिसे यूट्यूब पर 1 घंटे में ही 1 मिलियन व्यू आ गए। परंतु इस गाने के माध्यम से कई सालो से चल रहा सतलुज यमुना विवाद को दोबारा से सामने ला दिया है। हरियाणा के लोगो ने इस गाने का बॉयकॉट किया है साथ ही इस गीत पर बहुत से ऐसे आरोप लगाए गए है कि ये नक्सलवाद और खालिस्तानी विचारधारा को प्रोत्साहन को दे रहा है। जब इस गाने का विरोध बढ़ गया तो इस बात को गंभीरता में लेते हुए भारत सरकार द्वारा इसे यूट्यूब से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
हरियाणवी गायकों ने किया SYL का विरोध और जवाब में रिलीज किए अपने गीत
बहुत से हरियाणवी गायकों ने SYL पर अपना हक बताते हुए गाने अपलोड किए है। हरियाणवी गायक रामकेश जीवनपुरिया ने SYl पर गीत रिलीज किया है जिसमे सतलुज यमुना लिंक पर हरियाणा का हक बताया गया है साथ ही हरियाणा के लोगो के आपसी भाईचारे की बात कही गई है।
SYl के विवादित बोल जिसे हरियाणा में नापसंद किया जा रहा है
Syl गीत में हरियाणा को SYl से पानी की एक बूंद भी न देने की बात कही गई है पंजाब में इस गाने को काफी प्रसिद्धि मिल रही है परंतु हरियाणा वासी इस गाने से नाखुश है और देश भर में युवकों द्वार इस पर रोष भरी प्रतिक्रियाएं की जा रही है। सिद्धू मूसेवाला ने अपने गीत में कहा है कि टोपी वाले को पगड़ी वाले से पंगा लेना सही नहीं है और उसने बलविंद्र की तारीफ की है जिसने SYL के दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अत: जिसके द्वारा इस गाने का सही अर्थ जाना जा रहा है उसने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है।