भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रश्न

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे आज के आर्टिकल में उम्मीद करता हूं कि प्रतिदिन आप हमारी वेबसाइट से कुछ नया सीख पा रहे हैं ,कुछ नया जान पा रहे हैं।
आज का हमारा विषय है भारतीय संविधान आज के इस लेख है भारतीय संविधान के निर्माण प्रमुख सामग्री के स्त्रोतों भारतीय संविधान की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया इन सब बातों का वर्णन किया गया है।
Tags #Indian constitution #polity #power #knowledge #genral iq #study point
*भारत में संविधान सभा की गठन का विचार सर्वप्रथम वर्ष 1934 में वामपंथी नेता एमएन रॉय ने रखा था।
*वर्ष 1935 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रथम बार भारत के संविधान के निर्माण के लिए अधिकारिक तौर पर संविधान सभा के गठन की मांग की थी।
*संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर 1946 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में शुरू हुआ था।
*संविधान सभा द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।
*11 दिसंबर 1946 की बैठक में डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया था जबकि एनसी मुखर्जी को संविधान सभा का उपाध्यक्ष चुना गया था।
*13 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया था जिसमें संपूर्ण संविधान की रूपरेखा को दर्शाया गया था।
*भारतीय संविधान को तैयार करने में 2 वर्ष 11 महीने 17 दिनों का समय लगा जिसमें कुल 11 सत्र हुए थे।
*संविधान सभा की सभी समितियों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता वाली ड्राफ्टिंग कमेटी थी यह समिति थी जिसे संविधान का प्रारूप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
*भारतीय संविधान में संसदीय शासन प्रणाली कानून का शासन एकल नागरिकता की व्यवस्था मंत्रिमंडल प्रणाली संसदीय विशेषाधिकार इत्यादि ब्रिटेन के संविधान से ग्रहण की गई है।
*समवर्ती सूची ,व्यापार, वाणिज्य की स्वतंत्रता, संसद के संयुक्त सदनो की बैठक aआदि प्रावधान ऑस्ट्रेलिया के संविधान से प्रेरित होकर अपनाए गए हैं।
*भारतीय संविधान की अधिकांश रूपरेखा भारत शासन अधिनियम 1935 से तैयार की गई है।
*भारत के संविधान से पूर्व एक प्रस्तावना दी गई है जो संविधान के आदर्शों उद्देश्य की रूपरेखा को दर्शाती है।
*संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद धर्मनिरपेक्ष तथा अखंडता शब्द संविधान संशोधन द्वारा 1976 में जोड़े गए थे।
*संविधान सभा की अंतिमबैठक 24 जनवरी 1950 को हुई थी और इसी दिन संविधान सभा द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में चयनित किया गया था।
*भारतीय संविधान का जनक या पितामह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को माना जाता हैै
आशा करता हूं की संविधान से संबंधित ऊपर की जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हो तथा निसंदेह यह आपकी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फायदेमंद सिद्ध हो। अगला टॉपिक आप जिस विषय से संबंधित जाते हैंं वह आ कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।