Uncategorized

75th Independence Day: जानें आजादी से संबंधित ये तथ्य

स्वतंत्रता दिवस 2022:भारत इस साल 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है।जिसका विषय “देश पहले, सबसे पहले हैं।” भारत सरकार इस उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रही है।


स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान तथा अथक अनगिनत प्रयासों के फलस्वरूप अंग्रेजों को भारत से बेदखल कर दिया। भारत इस वर्ष 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। तो आइए जानते हैं

भारत की स्वतंत्रता से जुड़े कुछ रोचक तथ्य…

1.भारत के स्वाधीनता आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी द्वारा किया गया था। लेकिन जब देश को 15 अगस्त, 1947 को आजादी मिली, तो वे इसके जश्न में शामिल नहीं हुए थे।


2.14-15 अगस्त की रात में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लॉर्ड माउंटबेटन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी जिसके बाद नेहरू जी ने एतिहासिक भाषण दिया था।


3.15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ जोकि भारत और पाकिस्तान की सीमाओ को निर्धारित करती थी।


4.भारत को 15 अगस्त 1947 को आधी रात को स्वतंत्रता मिली थी। कोरिया, कांगो, बहरीन और लिकटेस्ंटीन भी इसी दिन स्वतंत्र हुए थे।


5.स्वतंत्रता के लिए पहला संघर्ष 1857 में हुआ था ।जिसे प्रसिद्ध सिपाही विद्रोह या भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम अथवा 1857 का भारतीय विद्रोह कहा जाता है, जिसका नेतृत्व मंगल पांडे ने किया था। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, बहादुर शाह जफर, तात्या टोपे और नाना साहिब अन्य थे, जिन्होंने साल 1857 में ब्रिटिश सैनिकों के खिलाफ विरोध का नेतृत्व किया था।


6.भारत का नाम महाराजा भरत के नाम पर रखा गया है। साथ ही हिंदुस्तान नाम को सिंधु नदी के साथ भी जोड़ा जाता है।


7. भारत छोड़ो आंदोलन, जिसे अगस्त आंदोलन के रूप में भी जाना जाता है. 8 अगस्त, साल 1942 को महात्मा गांधी की तरफ से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बॉम्बे सत्र में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग के लिए शुरू किया गया एक आंदोलन था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Telegram_logo
Education MentorJoin our Telegam
Join