Current Affairs

22 February 2022 Today Current affairs in hindi With Quiz

22 February 2022 Current Affairs in Hindi and Quiz With Free PDF । 22 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स और क्विज फ्री पीडीएफ़ के साथ

22 February 2022 Current Affairs in Hindi With Free Today Hindi Current Affairs Quiz and Today Hindi Current Affairs PDF Free Download । 22 फरवरी 2022 हिन्दी करंट अफेयर्स, फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स क्विज टेस्ट और फ्री हिन्दी करंट अफेयर्स पीडीएफ़ डाऊनलोड।

यहाँ पर Daily current affairs  से संबन्धित “22 February 2022 Current Affairs in Hindi” के मुख्य Current Affairs दिए गए है जो सभी प्रकार के Competitive Exams की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

सूचना – इस पोस्ट में Competitive Exams Current Affairs के अलावा एक Free Hindi Current Affairs Quiz Test दिया गया हैं जो Today Current Affairs की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है यह आपकी GK Current Affairs की तैयारी को और भी बेहतर बनाएगा, इसके अलावा आप Free Hindi Current Affairs PDF Download  कर सकतें है।

22 February 2022 Today Current affairs in hindi With Quiz
22 February 2022 Today Current affairs in hindi With Quiz

Today Hindi Current Affairs GK

यहाँ 22 February 2022 Current Affairs (22 फरवरी 2022 का करंट अफेयर्स) दिए गए है जो सभी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं में करंट अफेयर्स (Dailly Current Affairs) से संबंधित  अति महत्वपूर्ण हैं।

अगर आप SSC, UPSC, Defense, Railway, Bank, Police या और भी कोई अन्य किसी सरकारी या गैर-सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हो और यदि वहाँ Current Affairs with proper analysis पूछा जाता हैं तो तो यहाँ दिए गए 22 February 2022 Current Affairs (22 फरवरी 2022 आपके लिए करंट अफेयर्स प्रश्नों की दृष्टि से अति आवश्यक हैं।

Current Affairs के बिना आपके Exam (परीक्षा) की तैयारी हमेशा अधूरी ही रहती हैं, चलिए अब जानते हैं 22 February 2022 Current Affairs के बारे मे – 


Play Today Current Affairs Quiz

22 Feb 2022 Hindi Current Affairs Quiz

यहाँ Education Mentor ने 21 Feb 2022 सुबह तक के मुख्य Hindi Current Affairs को Quiz टेस्ट के प्रारूप में प्रस्तुत किया हैं, हालांकि हम इन सभी प्रश्नों को इसी लेख में पहले ही पढ़ चुके हैं किन्तु अब आप इस Quiz Test (22 Feb 2022 Current Affairs) के माध्यम से यह जाने सकें और आश्वस्त हो सकें की आपने इस लेख से जो कुछ समझा हैं और पढ़ा हैं आप वह कितना याद कर पाएँ हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।


22 February 2022 Current Affairs । 22 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स

1. हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार भारत में अमीर परिवारों में वर्ष 2021 में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

ऑक्सफैम की “Inequality Kills: India Supplement 2022” हुरुन रिपोर्ट के अनुसार भारत में अमीर परिवारों में वर्ष 2021 में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके अनुसार, अगले पांच वर्षों में धनी परिवारों की संख्या 30% बढ़कर 6,00,000 हो जाएगी।

गैर सरकारी संगठन ऑक्सफैम इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में जहां भारत में 84 प्रतिशत परिवारों की आय में गिरावट आई, वहीं भारतीय अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 142 हो गई हैं।


2. मुंबई में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2022 का आयोजन किया गया है।

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 का आयोजन मुंबई में गया है।

इस वर्ष फिल्म ऑफ द ईयर पुष्पा: द राइज को दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार शेरशाह को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह को दिया गया है।


3. हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस मीडिया कंपनी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का निधन हो गया है।

इंडियन एक्सप्रेस मीडिया कंपनी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश तिवारी का हाल ही में निधन हो गया है।

वे अपनी राजनीतिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए लोकप्रिय थे। इससे पहले, उन्होंने इकोनॉमिक टाइम्स में वरिष्ठ सहायक संपादक, इंडिया टुडे में एसोसिएट एडिटर और इंडियन एक्सप्रेस में वरिष्ठ सहायक संपादक के रूप में भी काम किया था।


4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने 9 वर्ष के बाद माली से सैन्य वापसी की घोषणा की है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हाल ही में 9 वर्ष के बाद माली से सैन्य वापसी की घोषणा की है।

9 साल से अधिक समय तक जिहादी विद्रोह से लड़ने के बाद माली से सैन्य वापसी की गयी है।

फ्रांस ने पहली बार 2013 में समाजवादी राष्ट्रपति फ्रांकोइस होलांदे के नेतृत्व में माली में जिहादियों के खिलाफ सैनिकों को तैनात किया था।


5. हाल ही में भारत सरकार ने देश में शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए हील बाय इंडिया पहल को बढ़ावा देने की घोषणा की है।

भारत सरकार ने हाल ही में देश में के शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने के लिए “Heal by India” पहल को बढ़ावा देने की घोषणा की है।

इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत के प्रशिक्षित पेशेवरों के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर पैदा करना और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता वाले मानव संसाधनों का मंथन करने के लिए शिक्षा को बढ़ाना है।


6. भारत 2023 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मेजबानी मुंबई करेगा।

भारत 2023 में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र की मुंबई मेजबानी करेगा।

जबकि पिछले सत्र की मेजबानी भारत ने वर्ष 1983 में नई दिल्ली में की थी।

2022 में, IOC सत्र बीजिंग, चीन में आयोजित किया गया था। नीता अंबानी इस समिति में भारत की प्रतिनिधि हैं।


7. टेबल टेनिस खिलाड़ी “मनिका बत्रा” को हाल ही में एडिडास (Adidas) ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।

टेबल टेनिस खिलाड़ी, मनिका बत्रा को हाल ही एडिडास ने अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है।

यह साझेदारी महिलाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त बनाने, महिलाओं को बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने और खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है।


8. बिहार के साकिबुल गनी क्रिकेट इतिहास में अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाडी बन गए है।

बिहार के साकिबुल गनी क्रिकेट इतिहास में अपने प्रथम श्रेणी पदार्पण पर तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाडी बन गए है।

उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड, जादवपुर, बंगाल में मिजोरम के खिलाफ प्लेट ग्रुप रणजी ट्रॉफी में 405 गेंदों में 56 चौकों और दो छक्कों की मदद से 341 रन बनाए है।


9. 22 से 28 फरवरी तक भारत सरकार पिछले 75 वर्षों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” स्मरणोत्सव का आयोजन करने जा रही हैं।

“विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” 75 वर्षों में विशेष रूप से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा।

भारत में 75 स्थानों से 22 से 28 फरवरी 2022 के बीच एक सप्ताह का स्मरणोत्सव मनाया जा रहा है।


10. 20 फरवरी को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया।

मिज़ोरम राज्य स्थापना दिवस हाल ही में प्रधानमंत्री ने मिज़ोरम के 36वें स्थापना दिवस (20 फरवरी) के अवसर पर वहाँ के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

मिज़ोरम भारतीय संविधान के 53वें संशोधन (वर्ष 1986) के साथ 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 23वाँ राज्य बना था।


Play Today Current Affairs Quiz

22 Feb 2022 Hindi Current Affairs Quiz

यहाँ Education Mentor ने 21 Feb 2022 सुबह तक के मुख्य Hindi Current Affairs को Quiz टेस्ट के प्रारूप में प्रस्तुत किया हैं, हालांकि हम इन सभी प्रश्नों को इसी लेख में पहले ही पढ़ चुके हैं किन्तु अब आप इस Quiz Test (22 Feb 2022 Current Affairs) के माध्यम से यह जाने सकें और आश्वस्त हो सकें की आपने इस लेख से जो कुछ समझा हैं और पढ़ा हैं आप वह कितना याद कर पाएँ हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Telegram_logo
Education MentorJoin our Telegam
Join