Uncategorized
द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography In Hindi
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली है और ये प्रभावशाली राजनीति विशेषज्ञ और झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी है।
द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय
- द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को मयूरभंज ओडिशा में हुआ था।
- द्रौपदी मुर्मू एक प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली राजनीतिज्ञ है।
- द्रौपदी मुर्मू झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल बन चुकी है। इनका कार्यकाल मई 2015 से जुलाई 2021 तक रह चुका हैं।
- ये ओडिशा में रंगपुर विधानसभा की भाजपा विधायक भी रह चुकी हैं।
- द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के काबिलाई परिवार से संबंध रखती हैं।
- जब द्रौपदी मुर्मू को झारखंड की राज्यपाल नियुक्त किया गया था तो इस पर बहुत से राजनीतिज्ञों ने अपने विचार प्रस्तु किया और इस संदर्भ में कहा कि निसंदेह ये पूरे विश्व के लिए बहुत अच्छा संदेश है कि एक आदिवासी महिला को किसी राज्य का राज्यपाल बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।
द्रौपदी मुर्मू से संबंधित संपूर्ण ओवरव्यू
नाम – द्रौपदी मुर्मू | |
जन्म – 20 जून 1958 | |
प्रदत्त सेवाएं – झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवाएं | |
जन्म स्थान – ओडिशा | |
संबंधित पार्टी – भारतीय जनता पार्टी | |
पारिवारिक व्यक्तित्व – आदिवासी | |
प्रसिद्धि – राजनीतिज्ञ |
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कार्य करने वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा 21 जून को द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चयनित किया गया है।
जानिए क्या कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने द्रौपदी मुर्मू के विषय में
नरेंद्र मोदी जी जो कि स्वयं भी भारतीय जनता पार्टी से संबंधित है , उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा लिए गए इस निर्णय की सराहना की और कहा कि द्रोपदी मुर्मू ने अपना समस्त जीवन गरीब दलित जातियों को ऊपर उठाने के लिए शोषित वर्ग की दशा में सुधार लाने और आर्थिक क्षेत्र में पिछड़े लोगों के जीवन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। अत: ये देश के लिए गर्व की बात होगी अगर उन्हें राष्ट्रपति के रूप में देश के लिए सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा।