Gk mcq
भारतीय संविधान से जुड़े सभी सामान्य ज्ञान के सवाल और उनके जवाब | Indian Constitution Questions In Hindi | General Knowledge In Hindi 2022
भारतीय संविधान के बारे में पूछे जाने वाले Indian Constitution Gk MCQ In Hindi
भारतीय संविधान से सामान्य ज्ञान में अनेक प्रश्न बनते हैं जिनको आप को याद कर लेना चाहिए। आज हम इस पोस्ट में आपको सामान्य ज्ञान के सभी प्रश्न बताने जा रहे हैं।

भारतीय संविधान में कितने अनुच्छेद हैं?
मूल भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद हैं।
भारतीय संविधान में कितनी अनुसूचियां थी?
मूल भारतीय संविधान में 8 अनुसूचियां थी। वर्तमान में अनुसूचियां 12 है।
भारतीय संविधान को कितने भागों में बांटा गया था?
मूल भारतीय संविधान को 22 भागो में बांटा गया था। वर्तमान में इनकी संख्या 25 है।
संसदीय शासन व्यवस्था भारतीय संविधान में किस देश से ली गई?
हमने इंग्लैंड से संसदीय शासन व्यवस्था अपने संविधान में ग्रहण की।
संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई?
संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई।
संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे।
हमारा संविधान कब बनकर तैयार हो गया?
भारतीय संविधान संपूर्ण रूप से 26 नवंबर 1949 को बन कर तैयार हो गया।
भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?
संविधान की प्रस्तावना को भारतीय संविधान की आत्मा कहा जाता है।
संविधान का संरक्षक किसे बनाया गया है?
संविधान का व्याख्या कार और संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय को बनाया गया है।