UncategorizedGeography

Indian Geography important Questions in Hindi। भारतीय भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न

नमस्कार, Education Mentor.in में आपका स्वागत है। जैसा कि आप जानते हैं कि इन दिनों सभी विषयों की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज इस लेख में Education Mentor टीम द्वारा आपके लिए दैनिक भूगोल प्रश्नोत्तरी, भूगोल वस्तुनिष्ठ प्रश्न, भूगोल महत्वपूर्ण प्रश्न, Indian Geography Important Questions in Hindi ,भूगोल परीक्षण श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है।

Indian Geography Most Important Questions in Hindi



Que. दुर्गापुर लौह-इस्पात संयंत्र किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया ?

  • रूस
  • ब्रिटेन
  • जर्मनी
  • जापान

उत्तर: ब्रिटेन

व्याख्या: दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की स्थापना पश्चिम बंगाल में ब्रिटेन की सहायता से की गई थी । दुर्गापुर (Durgapur) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के पश्चिम बर्धमान ज़िले में स्थित एक नगर और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है।


Que हिन्दुस्तान स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (SAIL) की स्थापना कब की गई थी ?

  • 1942
  • 1940
  • 1946
  • 1949

उत्तर: 1946

व्याख्या: Sail की शुरुआत एक स्वतंत्र राष्ट्र के उदय के साथ हुई। स्वाधीनता मिलने के पश्चात राष्ट्र निर्माताओं ने देश के तीव्र औद्योगिकीकरण के उद्देश्य के लिए आधारभूत सुविधाएं जुटाने की परिकल्पना की। साथ ही इस्पात क्षेत्र को आर्थिक विकास का साधन माना गया। 19 जनवरी, 1954 को हिन्दुस्तान स्टील प्रा.लि. [SAIL] की स्थापना की गई।


Que. प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया ?

  • असम
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • मेघालय

उत्तर: असम

व्याख्या:  असम राज्य का डिगबोई नामक  उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित एक छोटा सा नगर है । 19वीं सदी के अंतिम वर्षों में यहाँ कच्चे तेल की खोज की गयी थी । डिगबोई असम के तेल नगरी के रूप में जाना जाता है। जो कि याद रखने योग्य बात है। डिगबोई में एशिया में पहली बार तेल कुएँ का खनन हुआ था ।1901 में यहाँ एशिया की पहली रिफाइनरी को शुरू किया गया था । डिगबोई में अभी तक उत्पादन करने वाली कुछ सबसे पुराने तेल कुएँ हैं।


Que. निम्नलिखित में से कौन – सा राज्य मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक है ?

  • राजस्थान
  • गुजरात
  • असम
  • मेघालय

उत्तर: गुजरात

व्याख्या: मूँगफली के उत्पादन की दृष्टि से देश में गुजरात का प्रथम स्थान है, जोकि  भारत में इसके कुल उत्पादन की 35.95 प्रतिशत मूँगफली पैदा करता है ।


Que. गंगा नदी के किनारे स्थित सबसे बड़ा शहर है ?

  • कानपुर
  • वाराणसी
  • देहरादून
  • बद्रीनाथ

उत्तर: कानपुर

व्याख्या: 

कानपुर भारत उत्तरी  राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है । यह नगर गंगा नदी के किनारे  बसा सबसे बड़ा शहर है। इसे नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है ।

• गंगा भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण एवम पूजनीय नदी है गंगा नदी की मुख्य सहायक नदी भागीरथी है जो गढ़वालमें हिमालय के गौमुख नामक स्थान पर गंगोत्री से निकलती है।


Que. कयाल क्या है

  • झील
  • हिमनद
  • लेगून
  • इनमे से कोई नहीं

उत्तर: लेगुन

व्याख्या: कयाल केरल के लेगून को कहा जाता है । केरल बैकवॉटर्स या अनुपझीले  भारत के दक्षिण में स्थित केरल राज्य में अरब सागर से सामांतर कुछ दूरी पर स्थित खारी अनूप झीलों और झीलों की एक शृंखला है। इसमें प्राकृतिक और कृत्रिम नहरों द्वारा जुड़ी हुई पाँच बड़ी झीलें हैं जिनमें 38 नदियाँ जल ग्रहण क्षेत्र का निर्माण करती  हैं। 


Que. विश्वप्रसिद्ध खारे जल की झील सांभर किस राज्य में स्थित है ?

  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • मिजोरम

उत्तर: राजस्थान

व्याख्या: भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप स्थित यह लवण जल (खारे पानी) की झील सांभर झील स्तिथ है। इस झील की समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊँचाई है। जब यह भरी रहती है तब इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील रहता है। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है। यह अनुमान  लगाया जाता है कि अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद (silt) ही नमक का स्रोत है। गाद में स्थित विलयशील सोडियम यौगिक वर्षा के जल में घुसकर नदियों द्वारा झील में पहुँचाता है और जल के वाष्पन के पश्चात झील में नमक के रूप में रह जाता है।


Que.सलाल बाँध निम्नलिखित नदियों में से किस पर बनाया गया है

  • गंगा
  • सतलुज
  • चिनाव
  • यमुना

उत्तर: चिनाब

व्याख्या: सलाल परियोजना भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में चिनाब नदी पर स्थापित एक जलविद्युत परियोजना है। इस परियोजना की अभिकल्पना 1920 में की गयी, प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता सम्बन्धी अध्ययन 1961 में पूरा हुआ और 1970 में इसका निर्माण कार्य आरंभ हुआ।


भूगोल सेक्शन आपको आगामी पोस्ट में निम्नलिखित टॉपिक से संबंधित प्रश्न टेस्ट और पीडीएफ के रूप में उपलव्ध कराए जाएंगे । अपनी उत्सुकता हमारे प्रति बनाए रखे ।हमारी टीम आपको कभी भी निराश नहीं करेगी। Indian Most Important Geography questions in Hindi

■ भारत के भूगोल का परिचय

■ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं एवं पड़ोसी देश

■भारत की भौगोलिक सीमाएं

■भारतीय वनस्पति विज्ञान

■भारतीय जनजातीय क्षेत्र

¶ भारत के विद्युत ऊर्जा स्रोत

¶ ऊर्जा का वर्गीकरण

¶ भारत में जल विद्युत

¶ भारत में परमाणु ऊर्जा

¶ भारत में आंतरिक जल परिवहन

¶ भारत में रेल परिवहन

¶ भारत के बंदरगाह

¶ भारत में निवास करने वाली जनजातियाँ

¶ एशिया का भूगोल

¶ विश्व की प्रमुख नदियाँ

¶ महासागरीय जलधाराएं

■ भारत के द्वीप समूह

■ भारतीय नदी तंत्र

■ भारत के प्रमुख दर्रे

■ भारत के पर्वत

■ प्रायद्वीपीय भारत के पर्वत

■ प्रायद्वीपीय भारत के पठार

■ भारत के मैदान

■ भारत की प्रमुख झीलें( Important Lakes)

■ भारत के प्रमुख जलप्रपात

■ भारत का राष्ट्रीय सड़क परिवहन तंत्र

■ सौर मंडल (Solar System)

■ पृथ्वी का वायुमण्डल

■ भारत में पायी जाने वाली भूगर्भिक चट्टानें

■ भारत के महत्वपूर्ण स्टील प्लांट

■ भारत के प्रमुख खनिज, उनकी खानें एवं राज्य

■ भारत में खनिज सम्पदा

■ भारत में लौह अयस्क

¶ भारत में मैंगनीज, बॉक्साइट तथा सोने के भण्डार

¶ भारत में सीसा, जस्ता, तांबा एवं चाँदी के भण्डार

¶ भारत में क्रोमाइट, निकेल एवं टिन के भण्डार

¶ भारत में अधात्विक खनिज

¶ भारत में ऊर्जा खनिज

¶ भारत में अणु शक्ति वाले खनिज भण्डार

¶ भारत में कोयला भण्डार

¶ भारतीय जलवायु

¶ ग्रीष्म ऋतु में मौसम की क्रियाविधि

¶ दक्षिण पश्चिम मानसून

¶ शीत ऋतु में होने वाली वर्षा

¶ मानसून का निवर्तन (लौटता मानसून)

¶ वृष्टि छाया क्षेत्र एवं अंतर उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र (ITCZ)

¶ भारत में चक्रवातों की उत्पत्ति

¶ भारत की प्राकृतिक वनस्पति का परिचय

¶ मृदा की संरचना

¶ भारत की मिट्टी के प्रकार

¶ भारत की बहुउद्देशीय परियोजनाएं

¶ भारत की प्रमुख बांध परियोजनाएँ

¶ भारत में कृषि व प्रकार

¶ भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसलें

¶ भारत की प्रमुख उगाई जाने वाली फसलें

¶ भारत में पेट्रोलियम संसाधन

¶ भारत में तेल परिष्करण

¶ भारत की प्रमुख रिफाइनरियों के नाम

¶भारत में प्राकृतिक गैस संसाधन

Indian Geography Most Important Questions in Hindi

आज की पोस्ट में बस इतना ही जल्द लौटेंगे नई पोस्ट के साथ

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Telegram_logo
Education MentorJoin our Telegam
Join