Indian history Most Important Questions in Hindi। भारतीय इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न।
हैलो दोस्तों आप सभी का Education Mentor परिवार में स्वागत है, साथियों जैसा कि हम सभी जानते है कि आज कल सभी प्रतियोगी परीक्षाओ में इतिहास [ History] का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम अपनी वेबसाइट educationmentor.in पर Free में आप सभी के के लिए Daily History Quiz , History Objective Question , History Important Question, History test Series उपलब्ध करवा रहें है।
Indian History most Important Questions
Q.1 हडप्पा के निवासी किस धातु से परिचित नहीं थे?
- सोना
- तांबा
- कांसा
- लोहा
उत्तर: लोहा
Que.2 हडप्पा के किस नगर को सिंधु का बाग कहा जाता था।
- लोथल
- कालीबंगन
- मोहनजोदड़ो
- इनमे से कोई नहीं
उत्तर: मोहनजोदड़ो
Que.3 बौद्ध ग्रन्थ त्रिपटक की रचना किस भाषा में की गई है।
- संस्कृत
- पालि
- उर्दू
- प्राकृत
उत्तर: पालि
व्याख्या: त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते है। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संगृहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और साथ ही विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।
Que.4 भारत में नागरिक सेवा का जनक किसे कहा जाता है।
- लॉर्ड डलहौजी
- लॉर्ड कार्नवालिस
- लॉर्ड केनिंग
- इनमे से कोई नहीं
उत्तर: लॉर्ड कार्नवालिस
व्याख्या: लॉर्ड कॉर्नवालिस फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी के गवर्नर जनरल रहे थे। वह बंगाल का गवर्नर जनरल थे । इन्होंने 1793 ईस्वी में बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त के रूप में एक नई राजस्व पद्धति की शुरूआत की। इनके समय में जिले के सभी अधिकार कलेक्टर को दिया गया और इसे ही भारतीय सिविल सेवा का जनक माना जाता है।
Que.5 कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र कितने अभिकरणों में विभाजित है।
- 10
- 12
- 15
- 17
उत्तर: 15
व्याख्या: इन अधिकरणों के अनेक उपविभाग (15 अधिकरण, 150 अध्याय, 180 उपविभाग तथा 6,000 श्लोक) हैं।
Que.6 अशोक का अभिलेख भारत के अलावा किस अन्य स्थान पर भी पाया गया है।
- पाकिस्तान
- श्रीलंका
- अफगानिस्तान
- उपरोक्त सभी
उत्तर: अफगानिस्तान
Que.7 भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया?
- 1840
- 1843
- 1847
- 1850
उत्तर: 1847
Que.8 किस धर्म सुधारक की मृत्यु भारत से बाहर हुई थी?
- राजा राम मोहन राय
- रामकृष्ण परम हंस
- स्वामी दयानंद सरस्वती
- (A) और (C) दोनों
उत्तर: (A) और (C) दोनों