Political

Indian Polity Important Questions In Hindi ।भारतीय संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

हैलो दोस्तों आप सभी का Education Mentor परिवार में स्वागत है, साथियों जैसा कि हम सभी जानते है कि आज कल सभी प्रतियोगी परीक्षाओ में इतिहास [ polity] का महत्व बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है, तो इसी बात को ध्यान में रखते हुए, हम अपनी वेबसाइट educationmentor.in पर Free में आप सभी के के लिए Daily polity Quiz ,Polity Objective Question , polity Important Question, polity test Series उपलब्ध करवा रहें है।


Indian Polity Important Questions in Hindi


Q.1 अध्यक्षात्मक  शासन का उदय सर्वप्रथम किस देश में हुआ था ?

  • भारत
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • ब्रिटेन
  • जापान

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या: अध्यक्षात्मक शासन का उदय सर्वप्रथम  संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था।


Q. 2 भारतीय संविधान कुल कितने अध्यायों में विभाजित किया गया है ?

  • 18
  • 20
  • 22
  • 25

उत्तर: 22

व्याख्या: भारतीय मूल संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग एवं 8 अनुसूची थी । लेकिन बाद में 4 (क) मौलिक कर्तव्य 9 (क) नगरपालिका एवं 9 (ख) सहकारी समितियां को संविधान में जोड़ा गया था। वर्तमान समय में  भारतीय संविधान में 25 अध्याय 12 अनुसूची एवं 465 से अनुच्छेद हो गया है। लेकिन क्रमानुसार संख्या के आधार पर देखा जाए तो  अभी भी 22 अध्याय ही हैं।


Q.3 विधि का शासन' अथवा कानून का शासन की संकल्पना कहाँ की सवैधानिक प्रणाली की एक विशेष विशिष्टता है जो कि भारतीय संविधान में लागू की गई है।

  • जर्मनी
  • ऑस्ट्रेलिया
  • ब्रिटेन
  • जापान

उत्तर: ब्रिटेन

व्याख्या: विधि का शासन ब्रिटेन की संविधान की विशेषता है। साथ ही अनुच्छेद 14 के तहत दिया गया विधि के समक्ष समानता का अधिकार भी ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है। विधि का अधिकार को भारत के संविधान में मौलिक अधिकार की श्रेणी में रखा गया है।


Q.4 संविधान सभा के पहले अस्थाई अध्यक्ष कौन थे ?

  • डा. बी.आर.अंबेडकर
  • नरसिह्ला राव
  • डा. सच्चिदानंद सिन्हा
  • डा. राजेंद्र प्रसाद

उत्तर: डा. सच्चिदानंद सिन्हा

व्याख्या:  

संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई जिसमें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को संविधान सभा का अस्थाई अध्यक्ष चुना गया। परंतु11 दिसंबर 1946 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष बनाया गया।


Q.5 संविधान का कौन सा भाग नागरिकता के प्रावधानों से संबंधित है ?

  • भाग 1
  • भाग 2
  • भाग 3
  • भाग 4

उत्तर: भाग 2

व्याख्या: भाग 2 नागरिकता (अनुच्छेद 5-11), भाग-3 मौलिक अधिकार (अनुच्छेद 12-35)

• भाग 4 नीति निदेशक तत्व भाग (अनुच्छेद 36-51) ।

.भाग 5 संघ की शासन (अनुच्छेद 52-151)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Telegram_logo
Education MentorJoin our Telegam
Join