
यूके ,इंग्लैंड और ब्रिटेन में क्या अंतर है आज की पोस्ट में हम इसे चर्चा करेंगे। जैसा कि आप सभी जानते है भारत पर ब्रिट्शों का लंबे समय तक शासन रहा और ब्रिटिशों ने लगभग 200 वर्षो तक भारत को अपना उपनिवेश बनाए रखा इस बीच भारतीयों को बहुत सी समस्याएं आई परंतु साथ ही कुछ क्षेत्रों में आशातीत लाभ भी हुए। किंतु प्रश्न ये पैदा होता है कि भारतीय पर क्या UK, England अथवा Great Britain में से किसने राज किया था क्या ये तीनों एक ही देश के नाम है अथवा इनमे क्या अंतर है।आज की पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि यूके ,इंग्लैंड और ब्रिटेन में क्या अंतर है।
क्या Great Britain किसी देश का नाम है??
जब भी Uk ,ब्रिटेन और इंग्लैंड का नाम एक साथ सुनते है तो हमारे मन में एक सवाल आता है कि क्या ये तीनों अलग अलग देश हैं अपितु एक ही देश के तीन अलग अलग नाम है।परंतु आपको ये जानते हुए हैरानी होगी कि ग्रेट ब्रिटेन नाम से कोई देश है ही नहीं।ये कोई राजनीतिक टर्म नही है बल्कि ये सिर्फ भौगोलिक टर्म है जो कि एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए उपयोग की जाती है।
Great Britain के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र

ऊपर दिए गए मानचित्र में जो क्षेत्र लाल रंग से प्रदर्शित है वो ब्रिटेन के अंतर्गत आता है ।इसके अंतर्गत तीन देश आते हैं जो है इंग्लैंड,स्कॉटलैंड और वेल्स।ये तीनों देश संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न देश नहीं है अपितु ये घटक देश है।
UK क्या एक प्रभुत्व संपन्न देश है तथा Uk और इंग्लैंड में क्या अंतर है??
Uk और इंग्लैंड तथा अन्य देशों से संबंधित बिंदु समझने की कोशिश करते है –
- UK का संक्षिप्त रूप यूनाइटेड किंगडम है और UK में चार देश सम्मिलित है।
- UK में सम्मिलित देशों में इंग्लैंड,स्कॉटलैंड,वेल्स और नॉर्थन आयरलैंड सम्मिलित है।
- UK एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न देश है तथा बाकी चार देश घटक देश हैं।

- एरो के माध्यम से संसार के मानचित्र में चारो देशों को दर्शाया गया है ये पूरा हिस्सा UK के अंतर्गत आता है।
अब जान लेते हैं कि क्या इंग्लैंड स्कॉटलैंड वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की अपनी नागरिकता-है
आपकी जानकारी के लिए मैं ये बता दूं ये इंग्लैंड सहित अन्य तीनों देश मात्र घटक देश हैं ये वास्तव में सम्पूर्ण प्रभुत्वशाली देश नहीं है।उदाहरण के लिए अगर हम बात करे तो अगर किसी इंग्लिश व्यक्ति को किसी अन्य देश जाना है तो उसके पासपोर्ट पर इंग्लैंड न लिखा होके UK लिखा होगा ऐसा ही अन्य तीनों देशों का भी होगा। वैसे तो जब हम विश्व के देशों की बात करते है तो ये चारों देश अलग रूप में प्रदर्शित किए जाते है इनकी अपनी राजधानी अपनी भाषा आदि है परंतु व्यवहारिक तौर पर ये यूनाइटेड किंगडम के अंतर्गत आते है।
यूनाइटेड किंगडम के अंतर्गत आने वाले देश और उनकी राजधानियां
देश | राजधानी |
इंग्लैंड | लंदन |
स्कॉटलैंड | एडिनबर्ग |
वेल्स | कार्डिफ |
नॉर्थन आयरलैंड | बेलफास्ट |
ये राजधानियां भी बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछ ली जाती है अत: आप भी अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर। रहे है तो आप इन्हे याद कर लीजिए।
आशा करते है उपरोक्त दी गई जानकारी आपके लिए ज्ञानवर्धक होगी जल्द लौटेंगे एक नई पोस्ट के साथ ।