UP Board 12वीं कक्षा में 85.33% स्टूडेंट्स पास:* लड़कों से 9% लड़कियां ज्यादा पास हुई जानिए कौन बना टॉपर इस बार का

उत्तर प्रदेश 12 वीं कक्षा का अंतिम परिणाम आज घोषित हो चुका है। जिसमे कुल 85.83% विद्यार्थीयों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा शेष 14.17% विद्यार्थियों को एक बार पुन: इस परीक्षा में ही दोहराई करनी पड़ेगी । इस पोस्ट में हम जानेंगे कि इस बार किसने Up Board में टॉप किया।
जानिए किसने किया Up Board Results 12th Class 2022 में टॉप
- हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने शीर्ष के स्थानों में बाजी मारी हैं तथा फतेहपुर की दिव्यांशी ने 12 th कक्षा में टॉप किया है। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर ये कीर्तिमान रचा है और निसंदेह अपनी कनिष्ठ कक्षा श्रेणी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है।
- द्वितीय स्थान पर भी लड़कियों का ही दबदबा रहा है जिसमे प्रयागराज की अंशिका यादव ने 95% अंक हासिल करके राज्य भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
- द्वितीय स्थान पर अंशिका यादव के योगेश प्रताप सिंह द्वारा भी 95% अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान की हिस्सेदारी ली गई।
जानिए क्या कहना है Up Board Topper दिव्यांशी का
Up Board 12th class topper दिव्यांशी का कहना है कि ये इसके अथक परिश्रम का फल है। दिव्यांशी का कहना है कि वह प्रतिदिन 6-7 घंटे पढ़ती है तथा उसका सपना है कि वह प्रशासनिक सेवाओं में शामिल हो। दिव्यांशी ने इंटरव्यू में कहा की वे IAS बनना चाहती है तथा अपने परिवार गांव और राज्य को गर्व अनुभव कराना चाहती है।
आइए जानते है लड़के और लड़कियों के पास होने की प्रतिशत्ता
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मार ली है तथा लडकियो द्वारा शीर्ष स्थान हासिल करने के साथ साथ समग्र तौर पर भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लडकियो के पास होने की प्रतिशत्ता: लडको से 9% अधिक है।
आज की पोस्ट में बस इतना ही जल्द लोटेंगे नई अपडेट के साथ तब तक के लिए अलविदा👍